DGQA Technician Vacancy 2026: रक्षा गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय में तकनीशियन के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और ऑफलाईन आवेदन की प्रक्रिया

DGQA Technician Vacancy 2026

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (Directorate General of Quality Assurance – DGQA) द्वारा टेक्नीशियन (Skilled एवं Semi-Skilled) के कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

इन पदों के लिए ऑल इंडिया स्तर पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया, डाक पता और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

 
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि08/08/2026 
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि28/08/2026 05:00 PM 
दूरदराज क्षेत्रों (Remote Areas) के लिए अंतिम तिथि05/09/2026 05:00 PM 



आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणी (Category)शुल्क
सभी वर्ग के उम्मीदवार (All Candidates)₹0/- (निःशुल्क)



आयु सीमा एवं वेतनमान (Age Limit & Salary)

  • आयु सीमा (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार): 18 से 27 वर्ष (सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी)
  • वेतनमान (Pay Scale):
    • Technician (Skilled): पे मैट्रिक्स लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200/-)
    • Technician (Semi-Skilled): पे मैट्रिक्स लेवल-1 (₹18,000 – ₹56,900/-)
      (साथ ही महंगाई भत्ता (DA), HRA, CSD कैंटीन सुविधा, मेडिकल एवं NPS/UPS पेंशन लाभ देय होंगे)


पदवार योग्यता एवं पदों का विवरण (Post Wise Qualification & Vacancies)

पद का नामकुल पदआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
Technician (Skilled)0710वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI + 01 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव।
Technician (Semi-Skilled)07किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास
कुल पदों का योग14



प्रतिष्ठान कोड अनुसार रिक्तियों का विवरण (Establishment Wise Vacancies)

Establishment Codeपद का नामकुल पद
SC-009Tech (Skilled)04
BLR-006Tech (Semi-Skilled)03
BLR-046Tech (Semi-Skilled)01
JBP-011Tech (Skilled)02
JBP-011Tech (Semi-Skilled)01
CHD-002Tech (Semi-Skilled)02
SC-009/1Tech (Skilled)01



परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (भाग-III केवल अंग्रेजी में होगा)।
भाग (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक
Part IGeneral Intelligence & Reasoning2525
Part IIGeneral Awareness2525
Part IIIEnglish Language & Comprehension2525
Part IVNumerical Aptitude2525
कुल (Total)100100



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा।
  • ट्रेड टेस्ट (Skill/Trade Test): व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण (Qualifying nature)।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): मूल प्रमाण पत्रों की जांच।
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण।



अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


Q1. DGQA Technician भर्ती 2026 के लिए आवेदन का मोड क्या है?

Ans:यह एक पूर्णतः ऑफलाइन (Offline) भर्ती है। फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजना होगा।

Q2. आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans:साधारण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 05 सितंबर 2026 है।

Q3. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

Ans:नहीं, लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।



महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण (Content Type)लिंक (Direct Link)
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म (Application Form)Coming soon
विस्तृत अधिसूचना (Full Notification)Download now
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)Visit now 



अस्वीकरण (Disclaimer):यह विवरण अभ्यर्थियों की प्राथमिक जानकारी हेतु तैयार किया गया है। आवेदन पत्र भेजने से पूर्व अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (dgqadefence.gov.in ) पर उपलब्ध मुख्य नोटिफिकेशन एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *