Tag: Haryana Ambedkar Scholarship Last Date

  • Haryana Ambedkar Scholarship Online Form 2026-27: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना शुरू, जानें पात्रता, छात्रवृत्ति राशि और आवेदन प्रक्रिया

    अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना (Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sanshodhit Yojana) 2026-27’ के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC-A, BC-B) एवं अन्य वर्गों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि (छात्रवृत्ति) प्रदान करना है।

    योग्य छात्र सरल हरियाणा (Saral Haryana) पोर्टल के माध्यम से बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और छात्रवृत्ति राशि की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:



    महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

    विवरणतिथि
    अधिसूचना जारी होने की तिथि06/08/2026 
    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि17/08/2026 
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30/11/2026 11:59 PM 



    अनिवार्य पात्रता एवं शर्तें (Eligibility Criteria)

    • मूल निवासी: छात्र हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • वार्षिक आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹4,00,000 (4 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • श्रेणीगत छूट:
      • SC वर्ग: 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण छात्र।
      • BC-A, BC-B एवं सामान्य (UR/Other) वर्ग: केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर अगली कक्षा (11वीं/डिप्लोमा) में प्रवेश लेने पर।



    वर्ग एवं प्रतिशत अनुसार छात्रवृत्ति राशि (Class & Category Wise Scholarship)

    श्रेणी (Category)योग्यता परीक्षा (Passed Class)न्यूनतम अंक (शहरी क्षेत्र)न्यूनतम अंक (ग्रामीण क्षेत्र)छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)
    SC (अनुसूचित जाति)10th70%60%₹8,000/-
    SC (अनुसूचित जाति)12th75%70%₹8,000 – ₹10,000/-
    SC (अनुसूचित जाति)Graduation65%60%₹9,000 – ₹12,000/-
    BC-A (पिछड़ा वर्ग-A)10th70%60%₹8,000/-
    BC-B (पिछड़ा वर्ग-B)10th80%75%₹8,000/-
    General / Other Classes10th80%75%₹8,000/-



    आवश्यक दस्तावेज़ (Important Documents Required)

    आवेदन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

    • परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra – PPP / Family ID)
    • आधार कार्ड एवं राशन कार्ड
    • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
    • 10वीं / 12वीं / स्नातक की मार्कशीट (जो भी लागू हो)
    • अद्यतन आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – वार्षिक आय ₹4 लाख से कम)
    • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
    • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
    • बैंक खाता पासबुक की कॉपी (Aadhaar Seeded Bank Account)
    • वर्तमान शैक्षणिक कक्षा का पहचान पत्र (Class ID Card) या फीस रसीद
    • पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

    1. सरल हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल saral.haryana.gov.in  पर जाएं।
    2. यदि पोर्टल पर अकाउंट नहीं है तो “New User? Register Here” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
    3. लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
    4. “Apply for Services” सेक्शन में जाएँ और सर्च बार में “Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sansodhit Yojana” टाइप करें।
    5. अपनी Family ID (PPP) दर्ज करके ओटीपी सत्यापन (OTP Verification) करें।
    6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
    7. सभी आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, प्रमाण पत्र, फोटो आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
    8. फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए Acknowlegement Receipt/Printout सुरक्षित रखें।



    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    Q1. हरियाणा अंबेडकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

    Ans:यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है, इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

    Q2. क्या सामान्य वर्ग (General Category) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?

    Ans:हाँ, सामान्य और BC-B वर्ग के छात्र यदि 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 80% या ग्रामीण क्षेत्र में 75% अंक प्राप्त करते हैं, तो वे 10वीं के आधार पर ₹8,000 की छात्रवृत्ति हेतु पात्र हैं।

    Q3. छात्रवृत्ति का पैसा बैंक खाते में कैसे आएगा?

    Ans:चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके आधार लिंक बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।


    महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

    विवरण (Content Type)लिंक (Direct Link)
    आधिकारिक अधिसूचना (Full Notification)Download now
    आधिकारिक विभाग वेबसाइट (Official Website)Visit now



    अस्वीकरण (Disclaimer):यह विवरण अभ्यर्थियों की प्राथमिक जानकारी हेतु तैयार किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी योजना के आधिकारिक पोर्टल (saralharyana.gov.in ) एवं विभाग की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।